होमवीडियो
Breaking News

Welcome to Jan Samvad Live. Get a daily news update.

Welcome to Jan Samvad Live. Get a daily news update.

न्यूज़youth will get a big platform from mini stadium along with sports competitions preparation for army police recruitment will be easy

मिनी स्टेडियम से युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान: खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ सेना-पुलिस भर्ती की तैयारी होगी आसान

सोनभद्र

06:35 PM, Mar 29, 2026

अब तक बेहतर खेल मैदान और सुविधाओं के अभाव में अपने सपनों को सीमित करने को मजबूर ग्रामीण युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जिलाप्रशासन की पहल से विकास खंड करमा के ग्राम पंचायत फुलवारी में स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इससे न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा, बल्कि सेना,पुलिस और अन्य सेवाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

मिनी स्टेडियम से युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान: खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ सेना-पुलिस भर्ती की तैयारी होगी आसान

प्रस्तावित मिनी स्टेडियम की प्रतिकात्मक तस्वीर।

Share:

Neeraj Shukla

Published By

Neeraj Shukla




 जिले के घोरावल और करमा ब्लांक के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए अब सपनों को पंख मिलने जा रहे हैं। खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उप जिलाधिकारी घोरावल के निर्देशों के क्रम में विकास खंड करमा के ग्राम पंचायत फुलवारी में मिनी स्टेडियम (खेल मैदान) निर्माण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल अभ्यास और प्रतियोगी परीक्षाओं—विशेषकर सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती—की तैयारी के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता है। संसाधनों की कमी और उचित मैदान के अभाव में कई प्रतिभाशाली युवा पीछे रह जाते हैं। ऐसे में यह पहल उनके लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत फुलवारी में चिन्हित भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल मैदान विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित मिनी स्टेडियम में समतल एवं विकसित रनिंग ट्रैक, वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल जैसे खेलों के लिए मैदान, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधान, भूमि प्रबंधक समिति एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे बैठक आयोजित कर खेल मैदान निर्माण का प्रस्ताव समयबद्ध तरीके से पारित करें और शीघ्र स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करें, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। इस मिनी स्टेडियम के निर्माण से न केवल ग्राम पंचायत फुलवारी बल्कि आसपास के करीब 50 गांवों के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें अभ्यास के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे युवाओं के समय और संसाधनों की बचत के साथ उनकी तैयारी और अधिक प्रभावी हो सकेगी। विशेष रूप से सेना, पुलिस, पीएसी एवं अन्य सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह स्टेडियम एक मजबूत आधार साबित होगा। नियमित अभ्यास और बेहतर माहौल मिलने से उनके चयन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
इसके साथ ही इस स्टेडियम के माध्यम से स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव होगा, जिससे नई-नई प्रतिभाएं सामने आएंगी और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करेगी। जिला प्रशासन, पंचायती राज विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से यह पहल न केवल खेल संस्कृति को मजबूत करेगी, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनके भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


सम्बंधित खबर

विज्ञापन

Follow Us:

InstagramYouTube
Developed by SpriteEra IT Solutions

© Copyright jansamvadlive 2026. All rights reserved.