करियर मेले में चमकी छात्राओं की प्रतिभा, सपनों को मिला नया आसमान: करियर मेला बना अवसर का मंच
08:23 PM, Feb 11, 2026
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में 10 और 11 फरवरी 2026 को आयोजित करियर मेला 2026 छात्राओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला मंच साबित हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में छात्राओं का उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा पूरे शिखर पर नजर आई, जहां हर प्रतिभागी अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों के साथ दिखाई दी।

Share:
Published By
Neeraj Shukla
दो दिवसीय आयोजन में प्रतिभा का प्रदर्शन, विजेता छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
विशाल टंडन की रिपोर्ट
सोनभद्र। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में मंगलवार और बुधवार को आयोजित करियर मेला 2026 छात्राओं के लिए नए सपनों और संभावनाओं का मंच बनकर उभरा। दो दिवसीय इस आयोजन में छात्राओं का उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा देखने लायक रही। प्रधानाचार्या रंजना शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने वाली छात्राएं ही भविष्य में सफलता की नई मिसाल बनती हैं।करियर गाइडेंस प्रभारी निशा सिंह ने मेले से पहले छात्राओं को विशेष तैयारी कराई, जिसका असर प्रतियोगिताओं में साफ दिखाई दिया। छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ गतिविधियों में भाग लिया। प्रतियोगिता में ज्योति ने प्रथम, जागृति ने द्वितीय और मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 10 अन्य छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को करियर के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें अपने सपनों को पहचानने और उन्हें पूरा करने की दिशा में प्रेरित करते हैं। करियर मेले ने छात्राओं में नए उत्साह और भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच विकसित की। वक्ताओं ने कहा कि परिश्रम में निरंतरता बहुत जरूरी है। जीवन में मूल्यों को सर्वोपरि स्थान पर रखकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। अन्य ने कहा कि हर सफलता के पीछे एक संघर्ष अंतरनिहित होता है। असफलता का मुकाबला करते हुए स्वयं पर विश्वास रखना जरूरी होता है।

