होमवीडियो
Breaking News

Welcome to Jan Samvad Live. Get a daily news update.

न्यूज़strong action against illegal earnings police seizes property of gangsters

अवैध कमाई पर तगड़ा एक्शन! : पुलिस ने गैंगेस्टरों की संपत्ति की कुर्क”

sonbhadra

09:18 PM, Feb 12, 2026

सोनभद्र में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के तहत दो मकानों को कुर्क किया गया। करीब 53 लाख रुपये कीमत की इस संपत्ति पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

अवैध कमाई पर तगड़ा एक्शन! : पुलिस ने गैंगेस्टरों की संपत्ति की कुर्क”

अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी।

Share:

Neeraj Shukla

Published By

Neeraj Shukla

 “सोनभद्र में गैंगेस्टरों पर कड़ा प्रहार! 53 लाख की अवैध संपत्ति पर चला प्रशासन का हंटर”

डिजिटल डेस्क

 पन्नुगंज। सोनभद्र में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत दो मकानों को कुर्क कर लिया। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और इसे अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। बताते चलें कि थाना रामपुर बरकोनिया, थाना पन्नूगंज पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त टीम ने ग्राम विक्रमपुर में कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार थाना पन्नूगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 154/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त राजकरन चौहान पुत्र चंद्रिका चौहान और अमित उर्फ अमिताभ चौहान पुत्र स्व. राजकिशोर चौहान के विरुद्ध धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में 12 फरवरी 2026 को नायब तहसीलदार मनोज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस-राजस्व टीम ने दोनों मकानों को विधिवत कुर्क कर सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक रामपुर बरकोनिया विनोद यादव, प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज कुमुद शेखर सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में कानून का डर बना रहे।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

Follow Us:

InstagramYouTube
Developed by SpriteEra IT Solutions

© Copyright jansamvadlive 2026. All rights reserved.