मतदाता सूची पर सपा की पैनी नजर, रॉबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं को दिया सख्त टास्क : एसआईआर समीक्षा बैठक, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन पर जोर
04:25 PM, Feb 11, 2026
समाजवादी पार्टी की एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक-एक बूथ की विस्तार से समीक्षा करते हुए संगठन की मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया।

Share:
Published By
Neeraj Shukla
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क का आह्वान
विशाल टंडन की रिपोर्ट
सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बुधवार को आयोजित बैठक में एक-एक बूथ की विस्तार से समीक्षा करते हुए संगठन की मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, उनका नाम प्राथमिकता के आधार पर जुड़वाया जाए।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाएं तथा 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाकर राष्ट्रीय नेतृत्व को मजबूत करने का संकल्प लें। बैठक को समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़ और राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा भरे जा रहे फार्म-7 की गहन जांच की जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से कटने न पाए।बैठक में मुख्य रूप से सरदार पारब्रह्म सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), अनिल कुमार यादव (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, हिदायत उल्ला खान, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, त्रिपुरारी गौड़, विमलेश पटेल, राजेश पटेल, कामरान खान, इरफान खान, सत्यम पांडे, विवेक पटेल, अशोक पटेल, सुशील राय, मनोज पटेल, अफरोज खान, विनीत सरोज, दीनानाथ अग्रवाल मौजूद रहे।

