होमवीडियो
Breaking News

Welcome to Jan Samvad Live. Get a daily news update.

न्यूज़sonbhadra police s big attack on the international network of intoxicating cough syrup smuggling handler arrested

नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार,: हैंडलर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

02:13 PM, Mar 19, 2026

सोनभद्र में नशीले कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए एसआईटी टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक संगठित तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो झारखंड के रांची से लेकर बांग्लादेश तक फैला हुआ था। इस मामले में गिरोह के एक अहम हैंडलर जुबेर हुसैन शेख को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है।

नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार,: हैंडलर गिरफ्तार

पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते एसपी।

Share:

Neeraj Shukla

Published By

Neeraj Shukla

इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। गिरफ्तार अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख (उम्र लगभग 42 वर्ष), निवासी चिकलथाना, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) को 16 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र लिलुआ, हावड़ा सिटी से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया है, जहां उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के “शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड)” के माध्यम से फेंसाडील कफ सिरप की तस्करी कराता था। यह तस्करी ट्रकों के जरिए रांची से बिहार के पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूचबिहार बॉर्डर तक की जाती थी, जहां से बांग्ला भाषी चालकों के माध्यम से इसे बांग्लादेश पहुंचाया जाता था।अभियुक्त ने बताया कि गिरोह पूरी तरह संगठित तरीके से कार्य करता है, जिसमें अधिकांश सदस्य बांग्ला भाषी होते हैं ताकि सीमा पार तस्करी में आसानी हो सके। गिरोह द्वारा ड्राइवरों को सख्त निर्देश दिए जाते थे कि गिरफ्तारी की स्थिति में वे किसी भी सदस्य की जानकारी पुलिस को न दें। इसके बदले गिरोह उनके परिवारों की आर्थिक सहायता करता था और जमानत की व्यवस्था भी स्वयं करता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि 15 मार्च 2026 को हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेसवे स्थित एक होटल में गिरोह की बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें गिरफ्तार ड्राइवरों के परिवारों को ईद के अवसर पर लगभग एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की योजना थी।जांच में यह भी पता चला कि गिरोह से जुड़े कई ड्राइवर—अमीन, फिरोज, सुमेर शेख (निवासी औरंगाबाद), आदिल (निवासी उत्तर प्रदेश) तथा वसीम—पहले ही कफ सिरप तस्करी के दौरान ट्रकों सहित पकड़े जा चुके हैं और वर्तमान में पूर्णिया व रांची जेल में निरुद्ध हैं। इनमें से एक अभियुक्त सुमेर शेख की जमानत गिरोह द्वारा कराई जा चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, थाना मारंगा, वायसी व सरसी जनपद पूर्णिया (बिहार) में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक सदानन्द राय (प्रभारी निरीक्षक ओबरा, एसआईटी), उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी सुकृत), मुख्य आरक्षी प्रकाश सिंह (सर्विलांस सेल) एवं मुख्य आरक्षी मनीष सिंह (एसओजी टीम) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, बल्कि नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार पर भी करारा प्रहार हुआ है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

Follow Us:

InstagramYouTube
Developed by SpriteEra IT Solutions

© Copyright jansamvadlive 2026. All rights reserved.