होमवीडियो
Breaking News

Welcome to Jan Samvad Live. Get a daily news update.

Welcome to Jan Samvad Live. Get a daily news update.

न्यूज़riding a bike with earphones in ears proved costly three killed in head on collision

कान में ईयरफोन लगाकर बाइक चलाना पड़ा भारी,: आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत

सोनभद्र

08:07 AM, Mar 25, 2026

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव के पास मंगलवार की देर रात लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया। कान में ईयरफोन लगाकर बाइक चलाने की वजह से दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कान में ईयरफोन लगाकर बाइक चलाना पड़ा भारी,: आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत

प्रतिकात्मक फोटो।

Share:

Neeraj Shukla

Published By

Neeraj Shukla

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करकी गांव के समीप देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया।मृतकों में जय सिंह निवासी ग्राम सरौंली, पोस्ट मोकलपुर, जिला जौनपुर तथा उनकी पत्नी सरिता सिंह शामिल हैं। तीसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि वह भी इन्हीं के साथ का व्यक्ति हो सकता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय एक बाइक सवार कान में ईयरफोन लगाकर गाड़ी चला रहा था, जिससे सामने से आ रही बाइक का उसे आभास नहीं हो सका और यह भीषण दुर्घटना हो गई। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संज्ञान लेते हुए करमा थाना व रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों की शीघ्र पहचान कर परिजनों को सूचित करने तथा दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने को कहा है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

Follow Us:

InstagramYouTube
Developed by SpriteEra IT Solutions

© Copyright jansamvadlive 2026. All rights reserved.