होमवीडियो
Breaking News

Welcome to Jan Samvad Live. Get a daily news update.

न्यूज़mission shakti 5 0 special initiative of police in sonbhadra security mantra for security and cyber protection of women and girls

Mission Shakti 5.0: सोनभद्र में पुलिस की खास पहल, महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर बचाव का ‘सुरक्षा मंत्र’

10:22 PM, Feb 10, 2026

सोनभद्र | महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत पूरे जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

Mission Shakti 5.0: सोनभद्र में पुलिस की खास पहल, महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर बचाव का ‘सुरक्षा मंत्र’

मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान चलाती सोनभद्र पुलिस टीम।

Share:

Neeraj Shukla

Published By

Neeraj Shukla

स्कूल से बाजार तक पहुंची मिशन शक्ति टीम, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी जानकारी
डिजिटल डेस्क।सोनभद्र | महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत पूरे जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। मंगलवार को यह अभियान करमा, चोपन, दुद्धी, रॉबर्ट्सगंज, शाहगंज, ओबरा, पिपरी, अनपरा, पन्नुगंज, बीजपुर, घोरावल सहित अन्य थाना क्षेत्रों में चलाया गया। इस अभियान में पुलिस टीम सीधे स्कूल, कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंची और महिलाओं-बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े जरूरी टिप्स दिए। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं और महिलाओं को गुड टच-बैड टच की पहचान, महिला उत्पीड़न से बचाव, आत्मरक्षा के आसान और व्यावहारिक तरीके तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आजकल साइबर अपराधी डर, लालच और फर्जी ऑफर का जाल बिछाकर लोगों को ठगते हैं। इसलिए किसी भी अनजान कॉल, लिंक, मैसेज या ओटीपी को साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। मिशन शक्ति टीम ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े किसी भी अपराध में सोनभद्र पुलिस तुरंत, निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ने लोगों से इन नंबरों को अपने मोबाइल में सेव रखने की अपील की।----याद रखें, जरूरी हेल्पलाइन नंबर:112 – आपातकालीन सेवा1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन181 – महिला हेल्पलाइन1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

Follow Us:

InstagramYouTube
Developed by SpriteEra IT Solutions

© Copyright jansamvadlive 2026. All rights reserved.